कृषि मेले में नहीं दिखी किसानों की भागीदारी

Updated at : 05 Dec 2017 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि मेले में नहीं दिखी किसानों की भागीदारी

औरंगाबाद नगर : बिहार सरकार के निर्देश पर सोमवार को दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पार्षद सदस्य शंकर यादवेंदू, शशिभूषण शर्मा व जिला कृषि पदाधिकारी राजेश प्रताप सिंह के द्वारा किया गया. इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बुके देकर सम्मानित किया गया, लेकिन इस कार्यक्रम […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : बिहार सरकार के निर्देश पर सोमवार को दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष नीतू सिंह, जिला पार्षद सदस्य शंकर यादवेंदू, शशिभूषण शर्मा व जिला कृषि पदाधिकारी राजेश प्रताप सिंह के द्वारा किया गया. इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बुके देकर सम्मानित किया गया, लेकिन इस कार्यक्रम किसान कम बल्कि पदाधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति ज्यादा देखी गयी. जब मंच पर जनप्रतिनिधियों को संबोधन के लिए बुलाया गया. तो जिला पार्षद सदस्य शशिभूषण शर्मा ने कहा कि यह मेला विभाग के द्वारा खानापूर्ति करने के लिए आयोजित किया गया है.

इसकी सूचना न तो हमें दी गयी है और न ही किसानों को जबकि भारत कृषि प्रधान देश है. यदि सूचना हमें मिलती तो काफी संख्या में किसानों को इस मेला में हम भाग लेने के लिए बुलाते. वही जिला पार्षद सदस्य शंकर यादवेंदु ने कहा कि विभाग के द्वारा जब भी किसी प्रकार का आयोजन किया जाता है तो हमें क्या किसी भी जनप्रतिनिधियों को पूछा नहीं जाता है. यही कारण है कि जिले के किसान लाभ लेने से वंचित रह जाते है. जनप्रतिधियों द्वारा प्रतिक्रिया देने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने अपने अधिनस्त पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले बार से इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन