अभी समझाने आये हैं, फिर उजाड़ेंगे
Updated at : 28 Nov 2017 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. शहर में हटवाया अतिक्रमण, कार्यपालक पदाधिकारी बोले दुकानदारों के सड़क पर रखे सामान को ट्रैक्टर पर लाद कर ले गयी पुलिस औरंगाबाद नगर : नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने सोमवार को दलबल के साथ रमेश चौक से लेकर महाराजगंज रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान रमेश चौक पर सरकारी […]
विज्ञापन
कार्रवाई. शहर में हटवाया अतिक्रमण, कार्यपालक पदाधिकारी बोले
दुकानदारों के सड़क पर रखे सामान को ट्रैक्टर पर लाद कर ले गयी पुलिस
औरंगाबाद नगर : नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने सोमवार को दलबल के साथ रमेश चौक से लेकर महाराजगंज रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान रमेश चौक पर सरकारी जमीन पर कब्जाकर बनाये गये होटल को उजाड़ दिया गया. वहीं, अवैध रूप से लगाये गये गुमटी को हटा दिया. इसके अलावे सड़क के किनारे विभिन्न संस्थाओं द्वारा गाड़े गये बोर्ड को उखाड़ कर नगर थाना लाया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सीटी लाइफ मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि आपके द्वारा सरकारी जमीन पर जो पार्किंग बनाया गया है,
उसे दो दिनों के अंदर हटा लें और दूसरे जगह पर पार्किंग की व्यवस्था करें नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया व सेंट्रल बैंक के मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर जो जनरेटर लगा है, उसे हटवा दें. इसी प्रकार कान्हा स्वीट्स मालिक को निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर जनरेटर को हटाते हुए नगर पर्षद कार्यालय को सूचना दें. यदि निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो अभी अाग्रह पूर्वक समझा रहे हैं, जबरन जेसीबी से जनरेटर को उठा कर ले जायेंगे. साथ ही जुर्माना भी लगायेंगे. उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी आपलोगों में सुधार नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




