व्यवसायी से एक लाख 10 हजार रुपये लूटे

Updated at : 28 Nov 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से एक लाख 10 हजार रुपये लूटे

औरंगाबाद नगर : सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के नावाडिह रोड स्थित महावीर मंदिर के समीप एक युवक ने व्यवसायी पर चाकू से हमला कर एक लाख 10 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया. वहीं, जख्मी व्यवसायी सबीर खान निवासी काली क्लब को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज कराया. चिकित्सकों […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : सोमवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के नावाडिह रोड स्थित महावीर मंदिर के समीप एक युवक ने व्यवसायी पर चाकू से हमला कर एक लाख 10 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया. वहीं, जख्मी व्यवसायी सबीर खान निवासी काली क्लब को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में

इलाज कराया.
चिकित्सकों ने व्यवसायी की हालत खतरे से बाहर बतायी है. इस बारे में व्यवसायी ने कहा कि दुकान के बाहर सामान निकाल रहे थे. इसी बीच एक बाइक पर सवार युवक आया और सामान को हटाने के लिए कहा़ जब हम सामान हटाने लगे, तो उसने चाकू से हमला कर दिया और एक लाख 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन