पोतों के गम में दादा ने तोड़ा दम

Updated at : 26 Nov 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पोतों के गम में दादा ने तोड़ा दम

नवीनगर : प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कांडी निवासी 70 वर्षीय राम सुरेश सिंह अपने दो पोतों के मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाये और शुक्रवार की सुबह उनका भी निधन हो गया. 21 अक्तूबर को इनके दो पोते 12 वर्षीय रॉकी कुमार व 10 वर्षीय लक्की कुमार की मौत एक साथ […]

विज्ञापन

नवीनगर : प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कांडी निवासी 70 वर्षीय राम सुरेश सिंह अपने दो पोतों के मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाये और शुक्रवार की सुबह उनका भी निधन हो गया. 21 अक्तूबर को इनके दो पोते 12 वर्षीय रॉकी कुमार व 10 वर्षीय लक्की कुमार की मौत एक साथ गांव के पास स्थित उत्तर कोयल नहर में डूब जाने के कारण हो गयी. इस घटना के बाद से वह काफी टूट चुके थे और हमेशा सदमे में रहते थे. इस सदमे को वो बर्दाश्त नहीं कर पाये और एक ही माह के अंदर चल बसे. सुरेश सिंह काफी हंसमुख मिजाज के थे और हर सभी के साथ घुलमिलकर हंसते मुस्कुराते जीवन बिता रहे थे.

खासकर बच्चों के प्रति उनका विशेष लगाव रहता था. मृतक का अंतिम संस्कार नवीनगर स्थित पवित्र पावन पुनपुन नदी तट श्मशान घाट पर किया गया. मुखाग्नि मृतक के पुत्र सुधीर कुमार सिंह ने दिया. अंतिम शव यात्रा के दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए और शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष पाल,समाजसेवी धनंजय पांडेय,कौशल कुमार उर्फ भंटा सिंह,श्रीराम पांडेय, उप सरपंच गजेंद्र सिंह,वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह,गोपाल सिंह, उमेश तिवारी,प्रवेश सिंह,प्रेम तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन