तालाब में मछली मार रहे अधेड़ की डूबने से मौत

Updated at : 23 Nov 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब में मछली मार रहे अधेड़ की डूबने से मौत

औरंगाबाद कार्यालय : कुटुंबा प्रखंड के मुरली खुर्द गांव में उस समय हहाकार मच गया, जब गांव के ही 45 वर्षीय गुप्ता राम की मौत मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने से हो गयी़ घटना बुधवार की दोपहर की है़ मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में गुप्ता मछली मारने की बात कह घर से […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : कुटुंबा प्रखंड के मुरली खुर्द गांव में उस समय हहाकार मच गया, जब गांव के ही 45 वर्षीय गुप्ता राम की मौत मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने से हो गयी़ घटना बुधवार की दोपहर की है़
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में गुप्ता मछली मारने की बात कह घर से निकला था़ रानी तालाब पोखर में मछली मार रहा था, इसी बीच गहरे पानी व दलदल में फंस गया, जिससे उसकी मौत तालाब में ही हो गयी़ कुछ देर बाद तालाब से जब वह नही निकला तो तालाब के किनारे पर खड़े एक व्यक्ति ने सूचना ग्रामीणों को दी़ लगभग आधे घंटे के बाद शव निकाला गया़ पता चला कि दो माह पूर्व रानी तालाब पोखर में ही आठ वर्षीय दीपक कुमार की भी मौत हुई थी़ तीन माह के भीतर दो मौत हो जाने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है़ इधर घटना की सूचना पाकर कुटुंबा थानाध्यक्ष सहूद अख्तर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये औरंगाबाद भेजा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन