आज मिशन एथलेटिक्स का लक्ष्य लेकर दौड़ेंगे खिलाड़ी
Updated at : 23 Nov 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

मैदान में ट्रैक का निर्माण राष्ट्रीय मानक के अनुसार औरंगाबाद नगर : आज गुरुवार से शहर के अनुग्रह इंटर स्कूल के खेल मैदान में औरंगाबाद समेत मगध के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी मिशन एथेलेटिक्स का लक्ष्य लेकर दौड़ेंगे. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. मैदान में ट्रैक का निर्माण राष्ट्रीय मानक के अनुसार […]
विज्ञापन
मैदान में ट्रैक का निर्माण राष्ट्रीय मानक के अनुसार
औरंगाबाद नगर : आज गुरुवार से शहर के अनुग्रह इंटर स्कूल के खेल मैदान में औरंगाबाद समेत मगध के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी मिशन एथेलेटिक्स का लक्ष्य लेकर दौड़ेंगे. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है.
मैदान में ट्रैक का निर्माण राष्ट्रीय मानक के अनुसार कराया गया है. नेशनल कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित हो रहे स्पीड स्टार सीजन थ्री को लेकर स्टेट कोर्डिनेटर सुधांशु भूषण, डिस्ट्रिक को-अर्डिनेटर अशोक कुमार, विनोद कुमार ने मैदान का निरीक्षण किया. राष्ट्रीय मानक के अनुसार 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर ट्रैक का निर्माण कराया. स्टेट कोर्डिनेटर ने बताया कि शिक्षा विभाग एवं शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति में ग्राउंड को बनाया गया. बताया कि मगध प्रमंडल के सभी जिलों के छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगे.
अभी से ही ऐथलेटिक्स में भारत अधिक से अधिक पद जीते उसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े और विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन करे. बताया कि दौड़ 23 एवं 24 नवंबर को होगा. उद्घाटन डीएम एवं एसपी करेंगे. बताया कि नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसाईटी देश के विभिन्न हिसों में इस तरह के आयोजन करा रही है. इस अवसर पर मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार उपस्थित रहे.
जिला क्रिकेट लीग में हारा संत जेवियर्स हाइस्कूल
औरंगाबाद कार्यालय.गेट स्कूल मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के एक मैच में प्रॉब्लम एकादश की टीम ने सेंटजेवियर हाई स्कूल को 10 विकेट से रौंद दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जेवियर्स की टीम 26 ओवर में 86 रन बनाकर आउट हो गयी.
सन्नी ने सर्वाधिक 16 रन बनाये प्रॉब्लम की टीम से अमरकांत ने 5 व भानु ने 2 विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी प्रॉब्लम एकादश की टीम ने धुआंधार शुरूआत करते हुए 11 ओवर में भी बिना किसी नुकसान के लक्ष्य पा लिया. विपिन ने नाबाद 52 और भानु ने नाबाद 20 रन बनाये. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि 25 नवंबर को संजीव क्रिकेट एकेडमी और भगवान भास्कर क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा. अंपायर के रूप में शैलेंद्र कुमार और विराट पटेल तथा स्कोरर के रूप में मनीष सिंह ने योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




