प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे मोती बाबू : हृदयानंद
Updated at : 22 Nov 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

हसपुरा. हसपुरा हाइस्कूल के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक मोतीलाल सिंह के निधन पर डॉ अंबुज कुमार के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों शिक्षाविद व समाजसेवी शामिल हुए. शोकसभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. प्रार्थना करते हुए जिला शिक्षक संघ कर वरीय उपाध्यक्ष सुमित्रा नंदन पंत, पेंशनर्स समाज के प्रखंड […]
विज्ञापन
हसपुरा. हसपुरा हाइस्कूल के रिटायर्ड प्रधानाध्यापक मोतीलाल सिंह के निधन पर डॉ अंबुज कुमार के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों शिक्षाविद व समाजसेवी शामिल हुए. शोकसभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. प्रार्थना करते हुए जिला शिक्षक संघ कर वरीय उपाध्यक्ष सुमित्रा नंदन पंत, पेंशनर्स समाज के प्रखंड उपाध्यक्ष हृदया नंद सिंह व देवकुमार सिंह ने कहा मोती बाबू शिक्षा के प्रति समर्पित व प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. डॉ अंबुज कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके अंदर शिक्षा समाहित थी. कैसे गांव घर आगे बढ़े उसकी चिंता वे बराबर करते रहते थे.
जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह,भाजपा नेता विजय अकेला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, दवा व्यवसायी शेखर सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, राजबल्लभ पटेल, आत्मा सिंह सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.वहीं दुसरी ओर पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी ,समता इंटर प्रधानाध्यापक कुलदीप चौधरी,पूर्व प्रधानाध्यापक जगदानंद लाल कर्ण, सुरेश प्रसाद सिंह,संगीत शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा सहित शिक्षकों ने मोती बाबू के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




