पूरे देश में फिल्म के रिलीज को लेकर मचा है बवाल

औरंगाबाद सदर : पिछले कुछ दिनों से संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर पूरे देश में काफी बवाल मचा हुआ है. आरोप लगाया जा रहा है कि फिल्म में एक बहादुर रानी को कलंकित किया जा रहा है. जिस अलाउद्दीन खिलजी के विरुद्ध रानी पद्मावती ने जौहर किया व लड़ाई लड़ी. उसी […]
औरंगाबाद सदर : पिछले कुछ दिनों से संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर पूरे देश में काफी बवाल मचा हुआ है. आरोप लगाया जा रहा है कि फिल्म में एक बहादुर रानी को कलंकित किया जा रहा है. जिस अलाउद्दीन खिलजी के विरुद्ध रानी पद्मावती ने जौहर किया व लड़ाई लड़ी. उसी के साथ रानी को गलत ढंग से दिखाया गया है.
ऐसे में औरंगाबाद के लोगों में भी इस फिल्म के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है. शनिवार को जब फिल्म पद्मावती से संबंधित कुछ लोगों से बातचीत की गयी, तो सबकी अलग-अलग राय थी. कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म ‘पद्मावती’ के लेखक, फिल्मकार व अन्य अभिव्यक्ति की अजादी के नाम पर लोगों की आस्था पर चोट पहुंचाना रहें, तो वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना था कि फिल्म को लेकर झूठा बवाल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




