रमेश चौक के पास फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला

Updated at : 19 Nov 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
रमेश चौक के पास फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का फूंका पुतला

फिल्म पर रोक लगाने की उठायी मांग निकाला जुलूस भी औरंगाबाद नगर : धीरे-धीरे फिल्म पद्मावती का विरोध तेज होता जा रहा है. निर्देशक संजय लीला भंसाली और फिल्म के विरोध में काफी संख्या में लोग सड़क पर उतरने लगे हैं. फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. शनिवार को शहर के सैकड़ों […]

विज्ञापन

फिल्म पर रोक लगाने की उठायी मांग

निकाला जुलूस भी
औरंगाबाद नगर : धीरे-धीरे फिल्म पद्मावती का विरोध तेज होता जा रहा है. निर्देशक संजय लीला भंसाली और फिल्म के विरोध में काफी संख्या में लोग सड़क पर उतरने लगे हैं. फिल्म पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. शनिवार को शहर के सैकड़ों लोग हाथ में रानी पद्मावती का पोस्टर लेकर विरोध जताया. रमेश चौक के पास निर्देशक का पुतला फूंका. फिल्म पर रोक लगाने की मांग की. इससे पहले गेट स्कूल के मैदान से सैकड़ों लोग जुलूस की शक्ल में निकले.
पुराने जीटी रोड के रास्ते रमेश चौक पहुंचे और फिल्म का विरोध जताया. विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे मुखिया संघ के सदर प्रखंड अध्यक्ष सह खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि कि किसी भी सूरत में फिल्म को चलने नहीं दिया जायेगा. इस मौके पर अजय सिंह, पिंकू सिंह, राहुल कुमार, मुन्ना कुमार, रंजन कुमार, चंदन सिंह, भाजपा नेता विजय अकेला, भीम सिंह, विकास सिंह, संतोष कुमार, सौरभ सिन्हा, आशुतोष कुमार, विकास काली शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन