महिला बंदियों को किया गया जागरूक

Updated at : 19 Nov 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
महिला बंदियों को किया गया जागरूक

औरंगाबाद नगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले मंडल कारा औरंगाबाद में बंद महिला कैदियों को आधिकार के बारे में जानकारी दी गयी़ इस दौरान जेल अधीक्षक भोलानाथ सिंह ने कहा कि जेल में कुल 24 महिलाएं बंदी हैं, जिनमें 17 महिलाएं निरक्षर हैं उन्हें साक्षर करने के लिये प्रशिक्षण दिया जा रहा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले मंडल कारा औरंगाबाद में बंद महिला कैदियों को आधिकार के बारे में जानकारी दी गयी़ इस दौरान जेल अधीक्षक भोलानाथ सिंह ने कहा कि जेल में कुल 24 महिलाएं बंदी हैं, जिनमें 17 महिलाएं निरक्षर हैं उन्हें साक्षर करने के लिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है़ वहीं बच्चों को पढाने के लिये भी कहा गया है़ पैनल अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आप महिला बंदी हैं, लेकिन आपका अधिकार पुरूष के बराबर हैं़ आप सभी क्षेत्रों में आगे बढ रहे हैं़

सरकार महिलाओं को उत्थान के लिये कई तरह की योजनाएं चला रही है़ पैनल अधिवक्ता लुशी कुमारी ने कहा कि आपका संपति में भी बराबर का अधिकार है़ यदि पैसा के अभाव में केस में पैरवी समय पर नही कर पाते हैं तो लिखित आवेदन जिला सेवा प्राधिकार को दें़ निशुल्क में वकील मुहैया कराया जायेगा़ इस मौके पर अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही सहित अन्य लोग मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन