पकड़ा गया पोपलेन जलानेवाला नक्सली
Updated at : 15 Nov 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

गोह : गोह, बंदेया व देवकुंड थाना क्षेत्रों में सोमवार को चलाये गये विशेष समकालीन अभियान में एक नक्सली सहित विभिन्न मामलों के 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. गोह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि गोह महादेव स्थान के समीप बगीचे से शराब पी रहे पांच लोगों को […]
विज्ञापन
गोह : गोह, बंदेया व देवकुंड थाना क्षेत्रों में सोमवार को चलाये गये विशेष समकालीन अभियान में एक नक्सली सहित विभिन्न मामलों के 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. गोह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि गोह महादेव स्थान के समीप बगीचे से शराब पी रहे पांच लोगों को पकड़ा गया. जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई .
मामला दर्ज कर डब्लू चंद्रवंशी,लेदहा चंद्रवंशी,नरेश चंद्रवंशी, प्रमोद तिवारी व मुकेश अग्रवाल व कांड संख्या 135/17 की प्राथमिकी अभियुक्त जाजापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ भट्वा को जेल भेज दिया गया. एमडीडब्लू वारंटी गोह निवासी मुन्ना तथा तुलसी बिगहा निवासी दिनेश यादव 10 वर्षों से फरार था, जिस पर कोडरमा न्यायालय से लाल वारंट निर्गत था ,उसे भी गिरफ्तार कर कोडरमा भेजा गया है. इधर बंदेया थानाध्यक्ष क्रांति रमण ने कांड संख्या 12/17 के प्राथमिकी अभियुक्त व नक्सली नारायणपुर गांव निवासी सिद्धनाथ यादव उर्फ विकास यादव उर्फ रामचंद्र यादव को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार नक्सली पर पोपलेन जलाने का आरोप है. देवकुंड थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बंतारा गांव से एमबी डब्लू वारंटी जट्टा उल्लह खान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




