गोह में सुरेश प्रसाद यादव, तो मदनपुर में रिशु को मिला ताज
Updated at : 14 Nov 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : जिले के 11 प्रखंडों में से सोमवार को औरंगाबाद प्रखंड को छोड़कर 10 प्रखंडों में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. कहीं बंपर वोटिंग हुई, तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा. यूं कहें कि बेहतर तरीके से जिला प्रशासन द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया. कई जगहों […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : जिले के 11 प्रखंडों में से सोमवार को औरंगाबाद प्रखंड को छोड़कर 10 प्रखंडों में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ. कहीं बंपर वोटिंग हुई, तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा. यूं कहें कि बेहतर तरीके से जिला प्रशासन द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया.
कई जगहों पर शाम तक मतदान की प्रक्रिया चली और फिर मतदान समाप्ति के बाद मतों की गिनती भी प्रारंभ हुई. नवीनगर चितौड़ का ताज उदय प्रताप के सिर चढ़ा तो मदनपुर में युवा प्रत्याशी पियूष रंजन उर्फ रिशु ने जीत दर्ज की.
व्यापार मंडल के दूसरी बार अध्यक्ष बने सुरेश
गोह. गोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. कुल 411 मतदाताओं में से 303 मतदाताओं ने मतदान किया. कुल 76 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके बाद मनरेगा भवन में मतों की गिनती की गयी, जिसमें वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव को 153 मत मिले. वहीं, प्रतिद्वंदी बेरका पैक्स अध्यक्ष धनंजय सिंह को 141 मत प्राप्त हुए. सुरेश प्रसाद यादव ने धनंजय को 12 मत से पराजित किया.
गौरतलब हो की अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. वहीं, 12 सदस्य पद को लेकर 10 सदस्य नामांकन किये थे जो निर्विरोध घोषित किये गये. निर्वाची पदाधिकारी संजय पाठक ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र सौंपा. प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे की बधाई दी.
मिथिलेश को मिला व्यापार मंडल का कार्य
बारुण. व्यापार मंडलल अध्यक्ष चुनाव का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ और मतगणना भी ब्लॉक मुख्यालय में हुई.110 मत पाकर मिथिलेश कुमार विजयी घोषित हुए.पता चला कि प्रखंड में कुल 396 मतदाता है.जो सोमवार को 316 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.
प्रत्याशी कैलाश सिंह को 89, केदार यादव को 64 और सुनील सिंह को 64 मत मिले. इस दौरान आठ मत रद्द हुआ. मिथिलेश कुमार इस तरह 21 मतों से विजयी हुए. जीत की सूचना मिलते ही विजयी उम्मीदवार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी और मिथिलेश कुमार को फूल माला पहना कर अभिनंदन किया.
कड़ी सुरक्षा के बीच किये गये मतदान
ओबरा. प्रखंड परिसर में सोमवार के दिन अलहे सुबह से मतदाता व्यापार मंडल अध्यक्ष पद व सदस्य पद के लिए कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपने बारी का इंतजार कर रहे है. अध्यक्ष पद से तीन प्रत्याशी का वोट डाले जा रहे है, जिसमें पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, वर्तमान व्यापार अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्मा एवं समाजसेवी अनिश कुमार उर्फ गिरीश के पक्ष में मतदान किए गए है.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार शैलेंद्र मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचलाधिकारी तारा प्रकाश,बीसीओ दिग्विजय सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह एवं ओबरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार,साकेत सौरभ,ब्रजकिशोर सिंह के अलावे जिले के पुलिस सभी बूथों पर तैनात थे.बीडीओ ने बताया कि मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए है. कुल 2600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.
वोट डालने के लिए सुरखी निवासी व अपने जीवन के सौ वर्ष पार कर चुके कपिलदेव पांडेय एवं विकलांग लसड़ा निवासी मदन सिंह ने भी बैसाखी पर चलकर मतदान करने के लिए पहुंचे हुए थे. वोट देने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखे जा रहे थे. वही विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्षों ने भी अपना मताधिकार का प्रयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




