मंदिर में घंटी चुराते रंगेहाथों पकड़ाया, लोगों ने की धुनाई

Updated at : 12 Nov 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर में घंटी चुराते रंगेहाथों पकड़ाया, लोगों ने की धुनाई

क्राइम. बिजौली चंदेल बिगहा गांव की घटना पुलिस ने गिरफ्तार कर कराया इलाज औरंगाबाद कार्यालय : शहर से सटे बिजौली चंदेल बिगहा गांव के समीप मंदिर से घंटी चुराते एक चोर रंगेहाथों पकड़ा गया. इसके बाद तो ग्रामीणों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. चोर चिल्लाता रहा और लोग उसकी पिटाई करते रहे. अंतत: मुफस्सिल […]

विज्ञापन

क्राइम. बिजौली चंदेल बिगहा गांव की घटना

पुलिस ने गिरफ्तार कर कराया इलाज
औरंगाबाद कार्यालय : शहर से सटे बिजौली चंदेल बिगहा गांव के समीप मंदिर से घंटी चुराते एक चोर रंगेहाथों पकड़ा गया. इसके बाद तो ग्रामीणों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की. चोर चिल्लाता रहा और लोग उसकी पिटाई करते रहे. अंतत: मुफस्सिल थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गयी. पुलिस पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की माने तो उसे गंभीर जख्म लगी है. पता चला कि जिस व्यक्ति को ग्रामीण चोरी का आरोप लगाकर पिटाई कर रहे थे उसका नाम राजकुमार शर्मा है और बुधौल गांव का रहने वाला है.
शनिवार की अहले सुबह राजकुमार चंदेल बिगहा मंदिर पर पहुंचा और फिर मंदिर में लगी घंटी को खोल रहा था. इसी बीच कुछ लोगों की नजर पड़ गयी तो उसे मौके पर धर दबोचा. कुछ ही क्षण में चोर-चोर का शोर गांव के गलियों में गूंज गया. जिसने सुना वह दौड़ते हुए मंदिर पहुंचा और फिर पकड़े गये चोर की पिटाई शुरू कर दी.आसपास गांव के लोग भी वहां पहुंच गये और किसी तरह पिटते चोर को बचाया,फिर पुलिस को सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन