कहां है रानी शहर, शहर में चर्चा का विषय

Updated at : 10 Aug 2017 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
कहां है रानी शहर, शहर में चर्चा का विषय

पथ निर्माण विभाग का बोर्ड कर रहा राहगीरों को दिग्भ्रमित दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर शहर में रानी शहर का इलाका आप ढूंढते रह जायेंगे, लेकिन कहीं नहीं मिल पायेगा.हां, पुराना शहर जरूर है, जो दाउदनगर का ऐतिहासिक इलाका है. जब आप दाउदनगर-बारुण पथ पर सफर करेंगे, तो पिराहीबाग मुहल्ले के पास सड़क के दोनों ओर […]

विज्ञापन
पथ निर्माण विभाग का बोर्ड कर रहा राहगीरों को दिग्भ्रमित
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर शहर में रानी शहर का इलाका आप ढूंढते रह जायेंगे, लेकिन कहीं नहीं मिल पायेगा.हां, पुराना शहर जरूर है, जो दाउदनगर का ऐतिहासिक इलाका है. जब आप दाउदनगर-बारुण पथ पर सफर करेंगे, तो पिराहीबाग मुहल्ले के पास सड़क के दोनों ओर बोर्ड लगा दिखेगा, जिस पर रानी शहर लिखा मिलेगा. यह एक तकनीकी या मानवीय भूल भी हो सकती है, यह भी हो सकता है कि बोर्ड लिखनेवाले ने भूलवश पु शब्द छोड़ दिया हो. लेकिन, महत्वपूर्ण भूल इसलिए भी कही जाएगी कि यदि कोई व्यक्ति रानी शहर के बारे में जानना चाहे तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी. यह बोर्ड शनिवार को लगाया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस संबंध में आरसीडी के जेइ ने मोबाइल पर कहा कि कहीं कोई तकनीकी भूल हो सकती है, जिसे सुधार करा लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन