छह घंटे बाद परिजनों को मिला भटका मासूम
Updated at : 10 Aug 2017 10:34 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर की पहल पर परिजन पहुंचे नगर थाना शाहपुर मुहल्ले से भटक कर धर्मशाला चौक पहुंच गया था तीन साल का बच्चा औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ले से भटका एक बच्चा प्रकाश छह घंटे बाद प्रभात खबर की पहल पर परिजनों से मिला. जैसे ही नगर थाना में परिजनों ने प्रकाश […]
विज्ञापन
प्रभात खबर की पहल पर परिजन पहुंचे नगर थाना
शाहपुर मुहल्ले से भटक कर धर्मशाला चौक पहुंच गया था तीन साल का बच्चा
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ले से भटका एक बच्चा प्रकाश छह घंटे बाद प्रभात खबर की पहल पर परिजनों से मिला. जैसे ही नगर थाना में परिजनों ने प्रकाश को देखा, उनकी आंखों से आंसू छलक उठे और भगवान के साथ साथ प्रभात खबर अखबार को शुक्रिया कहा. हुआ यह कि फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के देवेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ले मैं आयी हुई थी. बुधवार की सुबह तीन वर्षीय प्रकाश अचानक भटक कर शाहपुर से धर्मशाला चौक पहुंच गया और गणेश मंदिर के समीप रोने लगा.
कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो उसे वहां से उठा कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस बीच प्रभात खबर कार्यालय को भी सूचना मिली. मासूम प्रकाश ने अपने पिता और गांव का नाम बताया. फिर उस गांव में मामले की सूचना दी गयी. सूचना के बाद परिजन उसे ढूंढते हुए नगर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने कुछ कागजी कार्रवाई के बाद मासूम प्रकाश को उन्हें सुपुर्द कर दिया. शाहपुर मोहल्ले से भी परिजन नगर थाना पहुंच गये और छह घंटे प्रकाश को खोजने में खुद पर बीती परेशानियों का जिक्र किया. पुलिस पदाधिकारियों ने लापरवाही पर परिजनों को लताड़ भी लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




