बजबजा रहा गलियों में पड़ा कचरा

Updated at : 31 Jul 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
बजबजा रहा गलियों में पड़ा कचरा

सावन के महीने में गंदगी व कीचड़ से परेशान हो रहे शहरवासी पैदल चलना भी मुश्किल औरंगाबाद सदर : साफ-सफाई को लेकर एक बार फिर से नगर पर्षद की सफाई एजेंसियां लापरवाह दिख रही हैं. आवश्यक सेवाओं में शामिल नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई दिख रही है. शहरवासियों की लगातार शिकायतों के बाद भी शहर […]

विज्ञापन
सावन के महीने में गंदगी व कीचड़ से परेशान हो रहे शहरवासी
पैदल चलना भी मुश्किल
औरंगाबाद सदर : साफ-सफाई को लेकर एक बार फिर से नगर पर्षद की सफाई एजेंसियां लापरवाह दिख रही हैं. आवश्यक सेवाओं में शामिल नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई दिख रही है. शहरवासियों की लगातार शिकायतों के बाद भी शहर के आवासीय क्षेत्र से डंपिंग जोन नहीं हटाये जा रहे हैं और न ही साफ-सफाई पर नगर पर्षद की टीम गंभीर है.
हालांकि, नगर पर्षद के मुख्य पार्षद उदय कुमार गुप्ता द्वारा सावन शुरू होने से पहले सफाईकर्मियों को कठोर दिशा निर्देश दिये गये थे और उन्हें कहा गया था कि इस पवित्र महीने में शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें. लेकिन नगर पर्षद की सफाई समिति की निगरानी के बिना पूरा शहर इन दिनों कचरे से बजबजा रहा है और नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है.
वर्षा के मौसम में सफाई पर ध्यान नहीं देने के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है.
जगह-जगह गीले कचरे पसरे हुए हैं और लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब जब नगर पर्षद पूर्व से ज्यादा रुपये नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर खर्च कर रही है, तो शहर की सफाई एजेंसियां इस पर क्यों ध्यान नहीं दे रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन