बरसात में बंद हो जाता है रास्ता
Updated at : 31 Jul 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कोर्ट : शहर के वार्ड नंबर पांच के न्यू एरिया मोहल्ले के वीर कुंवर सिंह पथ का रोड बरसात आते ही जलमग्न हो जाता है, जिससे यह रोड हर वर्ष बरसात के मौसम में बंद हो जाती है. इस समस्या का समाधान नगर पर्षद अब तक नहीं कर सकी है. इस रोड में जलजमाव […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कोर्ट : शहर के वार्ड नंबर पांच के न्यू एरिया मोहल्ले के वीर कुंवर सिंह पथ का रोड बरसात आते ही जलमग्न हो जाता है, जिससे यह रोड हर वर्ष बरसात के मौसम में बंद हो जाती है.
इस समस्या का समाधान नगर पर्षद अब तक नहीं कर सकी है. इस रोड में जलजमाव होने के कारण मोहल्ले वाले को दो किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर जाना पड़ता है. हालत यह है कि बरसात के मौसम में इस रोड में कोई पैदल भी नहीं जा सकता है. जब बरसात खत्म होती है और वर्षा का पानी सूखने लगता है, तब जाकर यह रोड आने-जाने लायक होता है. इस जलजमाव का मुख्य कारण पानी की निकासी न होना है और इस समस्या को न ही वार्ड पार्षद ध्यान दे रहे हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि.
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद
सफाई कर्मियों के साथ-साथ सफाई में लगे एजेंसियों को निर्देश दिये गये हैं. सावन महीने में विशेष तौर पर सफाई के लिये निर्देशित किया गया था़ अगर कही भी सफाई में अनियमितता की शिकायत हो, तो स्थानीय लोग नगर पर्षद को इसकी शिकायत करें, कार्रवाई की जायेगी़
उदय कुमार गुप्ता, मुख्य पार्षद , औरंगाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




