बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल करे पुलिस : सचिव

Published at :24 Jun 2017 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल करे पुलिस : सचिव

औरंगाबाद नगर : कासमा थानां के मसौंधा गांव के बधार में गांव के ही युवक राजेश्वर यादव के 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार द्वारा चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है. विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निशिकांत ठाकुर ने इस पर संज्ञान लिया है. सचिव ने शुक्रवार को बताया […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : कासमा थानां के मसौंधा गांव के बधार में गांव के ही युवक राजेश्वर यादव के 18 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार द्वारा चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है.
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निशिकांत ठाकुर ने इस पर संज्ञान लिया है. सचिव ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता को समुचित इलाज कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है. इसके अलावे समय पर न्यायालय में चार्जशीट सौंपने के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश को कहा है. सचिव ने यह भी कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलायी जायेगी. वहीं उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. वकील त्रिभुवन सिंह, परशुराम सिंह, प्रयाग नाथ सिंह, सतीश स्नेही, संतोष सिंह, इरशाद आलम सहित अन्य लोगों ने इस तरह की घटना की निंदा की है और दोषी को कठोर सजा दिलाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन