''गरीबों के हित में हैं केंद्र की योजनाएं''

Published at :23 Jun 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
''गरीबों के हित में हैं केंद्र की योजनाएं''

कहा-चुनाव की तैयारी नहीं, 365 दिन की योजना पर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता हसपुरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के तहत प्रखंड के जलपुरा व पीरू गांव में भाजपा मंडल इकाई की ओर से चौपाल लगाया गया. इसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल […]

विज्ञापन
कहा-चुनाव की तैयारी नहीं, 365 दिन की योजना पर काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता
हसपुरा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के तहत प्रखंड के जलपुरा व पीरू गांव में भाजपा मंडल इकाई की ओर से चौपाल लगाया गया. इसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया.
चौपाल कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह हसपुरा मंडल प्रभारी मधेश्वर चंद्रवंशी, सुनील सिंह, जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, बजेंद्र सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा चुनाव की तैयारी नहीं करती, बल्कि किसान, मजदूर व आम लोगों की भलाई के लिए पार्टी के लिए 365 दिन एजेंडा चलाती है. चौपाल लगा कर केंद्र सरकार के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अटल पेंशन, जनधन, फसल बीमा, उज्ज्वला योजना का विस्तार से जानकारी दी गयी. पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, गिरिजा सिंह, मदन यादव, दीपक उपाध्याय, धीरज चौहान, कमलेश पंडित, राजेश कुमार आदि ने विचार रखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन