सिमरा में सात वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2017 10:46 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जिले के सिमरा थाना की पुलिस ने न्यायालय से सात वर्षों से फरार चल रहे वारंटी दुर्गी चौहान व नरेश चौहान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए सिमरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उक्त दोनों लोगों के विरोध वर्ष 2010 में ही न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : जिले के सिमरा थाना की पुलिस ने न्यायालय से सात वर्षों से फरार चल रहे वारंटी दुर्गी चौहान व नरेश चौहान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी देते हुए सिमरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उक्त दोनों लोगों के विरोध वर्ष 2010 में ही न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था, लेकिन दोनों लोग न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
गुप्त सूचना मिली कि दोनों वारंटी घर पर आये हुए हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी और गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय में भेज दिया गया. न्यायालय द्वारा दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया गया.
मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मदनपुर थाना के पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार की रात छापेमारी में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया. मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय के नेतृत्व में की गई छापेमारी में झिकटिया निवासी बालो यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
रफीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने रफीगंज के गांधी टोला से सत्येंद्र दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत है.
इधर, कासमा थाना की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत अरथुआ चट्टी निवासी बिरजा प्रसाद को नशे की हालात में पकड़ा गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की मेडिकल जांच करा कर बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
बारुण प्रतिनिधि के अनुसार, बारुण पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के इंग्लिश निवासी पियूष सिंह व धनंजय पासवान को उनके ही घर से गिरफ्तार किया गया. इन दोनों पर औरंगाबाद न्यायालय से वारंट निर्गत था.
ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय स्थित ओबरा पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गौरी गांव निवासी हरिद्वार यादव मारपीट के आरोपित थे. जबकि बेल गांव निवासी डोमन पासवान न्यायालय के वारंटी थे. दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है.
हसपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, हसपुरा पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर दो अलग-अलग गांवों से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सोनहथु गांव का सुदर्शन डोम वर्षो से फरार चल रहा था.
सूचना मिली कि वह चौरी गांव में छिप कर रह रहा है, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. वहीं ईटवां गांव के उमेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. इसके खिलाफ प्रताड़ना के मामले में कोर्ट से वारंट निर्गत था. दोनों को जेल भेज दिया गया है.
कुटुंबा प्रतिनिधि के अनुसार, सिमरा पुलिस ने मंगलवार को समकालीन अभियान के तहत दो वारंटियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी दुर्गी चौहान तथा नरेश चौहान को जेल भेजा गया है. उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानतीय वारंट निर्गत था. न्यायालय के निर्गत वारंट के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया गया है.
मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मदनपुर थाना के पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार की रात छापेमारी में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. मदनपुर थानाध्यक्ष सुभाष राय के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में झिकटिया निवासी विश्वजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
नवीनगर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र महुवरी ग्राम निवासी वृक्षा राम तथा ग्राम पिपरडीह निवासी सत्येंद्र कुमार को घर से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया की उक्त दोनों आरोपितों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




