मोबाइल टावर में लगी भीषण आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

अफरातफरी. रमेश चौक के समीप हादसा टेलिकॉप शेल्टर के जलने से भारी नुकसान का अनुमान आग फैलने के डर से परेशान रहे मुहल्लेवासी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका औरंगाबाद नगर : सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे शहर के रमेश चौक के समीप टेलिनॉर के मोबाइल टावर में अचानक आग लग गयी, […]
विज्ञापन
अफरातफरी. रमेश चौक के समीप हादसा
टेलिकॉप शेल्टर के जलने से भारी नुकसान का अनुमान
आग फैलने के डर से परेशान रहे मुहल्लेवासी
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका
औरंगाबाद नगर : सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे शहर के रमेश चौक के समीप टेलिनॉर के मोबाइल टावर में अचानक आग लग गयी, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी. लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि मोटर पंप की पानी भी उसे नहीं बुझा पा रही थी.
स्थिति गंभीर होते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, सूचना मिलते ही अग्निशमन पदाधिकारी पंचानन सिंह पूरे दल-बल के साथ पहुंचे और मोबाइल टॉवर के शेल्टर से निकल रही आग की लपटों पर किसी तरह काबू पाया. आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया. मोबाइल टॉवर के गार्ड उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि यह मोबाइल टावर टेलिनॉर कंपनी का है और जिस वक्त अगलगी की घटना घटी, उस वक्त यह टॉवर बिजली से चल रहा था. मशीन में कोई खराबी भी नहीं थी, लेकिन अचानक आग लग गयी. इधर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी पंचानन सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी होगी. करीब 20 लाख का नुकसान हुआ होगा. यदि समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती, तो टावर से सटे पोइवा हाउस को भी नुकसान हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




