कांग्रेस नेता पर केस दर्ज

औरंगाबाद शहर तीन दिन पूर्व सदर अस्पताल में महिला सफाई कर्मी से उलझना कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रामविलास सिंह को महंगा पड़ा है. महिला सफाई कर्मी प्रमिला देवी के बयान पर एससी एसटी थाना में अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम का मामला रामविलास सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि […]
औरंगाबाद शहर तीन दिन पूर्व सदर अस्पताल में महिला सफाई कर्मी से उलझना कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रामविलास सिंह को महंगा पड़ा है. महिला सफाई कर्मी प्रमिला देवी के बयान पर एससी एसटी थाना में अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम का मामला रामविलास सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष संतोष रजक ने बताया कि प्रमिला देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी रामविलास सिंह को आरोपित बनाया गया है. महिला ने कहा है कि जब वह अस्पताल में सफाई कर रही थी उसी वक्त रामविलास सिंह पीछे से आकर धक्का मार दिया और फिर गाली गलौज किया. ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में महिला सफाई कर्मी व मुख्य प्रवक्ता के बीच हुआ विवाद चर्चा में रहा था. दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि जो आरोप लगाया गया है, वह पूरी तरह बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




