अनाज वितरण में गड़बड़ी की खुली पोल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2017 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

सख्ती. प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में एक साथ हुई जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच एसडीओ को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई अलग-अलग अधिकारियों को दी गयी थी जांच की जिम्मेवारी 64 दुकानों की हुई जांच दाउदनगर अनुमंडल : डीएम कंवल तनुज के आदेश पर दाउदनगर प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में […]
विज्ञापन
सख्ती. प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में एक साथ हुई जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच
एसडीओ को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
अलग-अलग अधिकारियों को दी गयी थी जांच की जिम्मेवारी
64 दुकानों की हुई जांच
दाउदनगर अनुमंडल : डीएम कंवल तनुज के आदेश पर दाउदनगर प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में स्थित जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जांच संबंधित पंचायतों के डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त जांच पदाधिकारियों द्वारा की गयी. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई दुकानों में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पायी गयी है.
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है. डीएम के आदेशानुसार सभी जांच पदाधिकारी गुरुवार की सुबह सवा सात में संबंधित जविप्र दुकान पर पहुंच गये. जांच के दौरान मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग भी करायी गयी. सभी जांच पदाधिकारी दुकानों की जांच कर प्रतिवेदन के साथ दोपहर में अनुमंडल कार्यालय दाउदनगर पहुंचे, जहां मगध प्रमंडलीय आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा समीक्षा की जानी थी.
समीक्षा के बाद होगी कार्रवाई : हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं पाया है कि इस जांच में क्या पाया गया गया है या कितने डीलरों पर गाज गिरनेवाली है. जांच में शामिल आपूर्ति विभाग से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि सभी जांच पदाधिकारी अपना प्रतिवेदन एसडीओ को समर्पित करेंगे.
रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही कार्रवाई के बारे में जानकारी मिल पायेगी. संभावना है कि कई डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की जाये या फिर कई डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है. गौरतलब हो कि दाउदनगर प्रखंड की 15 पंचायतों में (दाउदनगर शहर छोड कर) जविप्र की 64 दुकानें हैं, जिनकी जांच जांच पदाधिकारियों द्वारा की गयी.
इन पदाधिकारियों ने की जांच : मिली जानकारी के अनुसार गोह के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक समदर्शी पासवान ने तरार पंचायत की, दाउदनगर के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार ने महावर पंचायत की, बारुण के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामाशंकर पांडेय ने अरई, रफीगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर ने करमा पंचायत, मदनपुर के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार सिन्हा ने तरारी, देव के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक निर्भय कुमार ने मनार, नवीनगर के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार भारती ने अंछा, औरंगाबाद के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने अंकोढा पंचायत, हसपुरा बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वेदप्रकाश ने सिंदुआर पंचायत, ओबरा बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने संसा पंचायत, दाउदनगर बीडीओ अशोक प्रसाद ने कनाप पंचायत, गोह सीओ सुनील कुमार ने चैरी पंचायत, गोह बीडीओ अशोक कुमार ने गोरडीहां पंचायत, हसपुरा सीओ राकेश कुमार ने शमशेरनगर पंचायत व ओबरा सीओ तारा प्रकाश ने बेलवां पंचायत के जविप्र दुकानों का औचक निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




