रमजान को लेकर बाजारों में रौनक

Published at :16 Jun 2017 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
रमजान को लेकर बाजारों में रौनक

औरंगाबाद सदर : माह ए रमजान का महीना हो और बाजार में भीड़ न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. रमजान के पाक महीने को लेकर मुसलिम समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल है. वही रमजान को लेकर बाजार की रौनक काफी बढ़ी हुई है. रोजेदार रमजान के इस महीने में सेहरी और इफ्तार […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : माह ए रमजान का महीना हो और बाजार में भीड़ न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. रमजान के पाक महीने को लेकर मुसलिम समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल है. वही रमजान को लेकर बाजार की रौनक काफी बढ़ी हुई है. रोजेदार रमजान के इस महीने में सेहरी और इफ्तार की सामग्री की खरीदारी खूब उत्साह से कर रहे हैं. पूरे दिन मुख्य बाजार में लोग देर रात तक खरीदारी में जुटे रह रहे हैं और इबादत के दौरान रोजेदार माह ए मुबारक का इस्तकबाल कर रहे हैं.

रमजान के मौके पर होनेवाली इफ्तार पार्टियों का भी लोग खूब लुफ्त उठा रहे हैं. वहीं बाजार में खरीदारी के दौरान लोगों का उत्साह देखते बन रहा है. कोई टोपी की खरीदारी में लगा है, तो कोई नकाब की चाहत लिए बाजार की दुकान का चक्कर काट रहे हैं. बाजार में टोपी, इत्र, सुरमा, हिजाब, स्कार्फ, नकाब, जानमाज, स्टॉल सहित तरह-तरह की चीजों की खरीदारी लोग कर रहे हैं.

इत्र और मिसवाक की मची है धूम : पुरानी जीटी रोड स्थित इत्र दुकान के संचालक मो माजिद इमाम बताते हैं कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल इत्र की कई नई किस्में बाजार में आयी हुई हैं. उनकी दुकान में ऐसे कई इत्र उपलब्ध हैं, जिनकी बाजार में खूब मांग है. इटेरना, पैशन और अमीरा जैसे इत्र लोगों को पसंद आ रहे हैं. रमजान के मौके पर जहां एक ओर इत्र की खुशबू फिजा में है, वहीं अरब देश से आयी मिसवाक के दातून की धूम मची हुई है. धीरे-धीरे मिसवाक दातून क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. मो माजिद ने बताया कि रमजान के पाक महीने में जुमा के दिन इत्र लगाना सुन्नत माना जाता है. इस वजह से इस पाक महीने में इत्र की डिमांड बढ़ जाती है.

फलों की बढ़ी मांग : रमजान के अवसर पर इफ्तार के दौरान तरह-तरह के लजीज व्यंजन हर किसी को आकर्षित करता है. ऐसे व्यंजनों में घर के बने पकवान तो शामिल होते ही हैं. इसके अलावे मौसमी फलों से भरी थाल भी इफ्तार में शामिल होती है. ऐसे में इन दिनों फलों की मांग काफी बढ़ी हुई है और मौसमी फल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. खासकर आम, लीची, तरबूज, खीरा, सेव, अंगूर, खजूर, नाशपाती, केला ये सब इफ्तार के वक्त लोग पसंद कर रहे हैं. इनकी डिमांड बढ़ने के कारण फलों के रेट में हर रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन