सड़क हादसे में युवक की मौत

Published at :13 Jun 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत

दुखद. गांव के एक रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ कर लाैट रहा था वापस जीटी रोड पर मोराडिहरी के पास हुआ हादसा औरंगाबाद शहर : अपने गांव के एक रिश्तेदार को अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बैठा कर वापस लौट रहा 26 वर्षीय युवक पप्पू कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया. पप्पू की बाइक […]

विज्ञापन

दुखद. गांव के एक रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ कर लाैट रहा था वापस

जीटी रोड पर मोराडिहरी के पास हुआ हादसा
औरंगाबाद शहर : अपने गांव के एक रिश्तेदार को अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बैठा कर वापस लौट रहा 26 वर्षीय युवक पप्पू कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया. पप्पू की बाइक एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे पप्पू की मौत हो गयी और साथ रहा गांव का ही जितेंद्र कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना रविवार की रात औरंगाबाद-पटना रोड पर हुई. पता चला कि सदर प्रखंड के कुरमहा गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र पप्पू कुमार अपने गांव के ही जगनारायण यादव के दामाद सुधीर यादव को जम्मू-कश्मीर जाने के लिए ट्रेन पकड़वाने अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन गया था. उसके साथ गांव का जितेंद्र कुमार भी था.
सुधीर को ट्रेन पकड़वाने के बाद जितेंद्र के साथ पप्पू अपनी बाइक से घर लौट रहा था. रात 10 बजे के करीब मोरडिहरी के समीप औरंगाबाद से पटना की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पाकर पहुंची जम्होर थाना की पुलिस ने पप्पू को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही सेंकेड में उसकी मौत हो गयी. पता चला कि जितेंद्र घटनास्थल से किसी तरह घायल अवस्था में ही भाग कर गांव पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी.
35 दिन पहले ही हुई थी पप्पू की शादी
मेहंदी का रंग छूटने से पहले छूट गया पति का साथ
सदर प्रखंड के कुरमहा गांव में राजेंद्र यादव के घर अभी खुशियों का माहौल था. नयी-नयी बहू घर आयी थी. 35 दिन पहले छोटे बेटे पप्पू की शादी हुई थी. घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था. इसी बीच एक हादस ने सभी की खुशियों पर पानी फेर दिया. बहू पूजा कुमारी के हाथों में सजी मेहंदी का रंग अभी छुटा भी नहीं था की पति का साथ छूट गया. जैसे ही पति का शव घर के आंगन में पहुंचा, वैसे ही पत्नी पूजा कुमारी दहाड़ मार कर पति के शव से लिपट गयी
और बेहोश हो गयी. पिता राजेंद्र यादव, मां सुगिया देवी, भाई अनिल यादव, मामी धन्वंतरी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना पाकर हम पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील चौबे व मुखिया अभिराम विश्वकर्मा पीड़ित के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया. पता चला कि पप्पू की शादी छह मई को जम्होर थाना क्षेत्र के बतवा गांव में विनय यादव की बेटी पूजा से हुई थी. ठीक एक दिन पहले चार मई को पप्पू के भाई अनिल की शादी आमिलौना गांव की पूनम देवी के साथ हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन