बाइकसवार भाई-बहन की मौत, भाभी को आयी चोटें

औरंगाबाद शहर : रफीगंज -शिवगंज पथ में उचौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में भाई व बहन की मौत हो गयी, जबकि भाभी घायल हो गयी. मृतकों में परशुराम गिरी, परशुराम की बहन लीला कुमारी शािमल हैं. जबकि, इन दोनों की भाभी कुसुम देवी घायल हो गयी हैं. इन तीनों का इलाज सदर अस्पताल में […]
औरंगाबाद शहर : रफीगंज -शिवगंज पथ में उचौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में भाई व बहन की मौत हो गयी, जबकि भाभी घायल हो गयी. मृतकों में परशुराम गिरी, परशुराम की बहन लीला कुमारी शािमल हैं. जबकि, इन दोनों की भाभी कुसुम देवी घायल हो गयी हैं. इन तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किये जाने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया था. हालांकि, परिजन इन्हें लेकर जमुहार के निजी अस्पताल में चले गये. वहां से दोनों को बनारस ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




