कांग्रेस नेता को सदर अस्पताल की महिला स्वीपरों ने पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हैं राम विलास सिंह महिला स्वीपरों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप औरंगाबाद शहर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह को सदर अस्पताल में महिला स्वीपरों ने जम कर कर पिटाई कर दी़ उनका कुरता भी फाड़ डाला. कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ, […]
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हैं राम विलास सिंह
महिला स्वीपरों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
औरंगाबाद शहर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला प्रवक्ता रामविलास सिंह को सदर अस्पताल में महिला स्वीपरों ने जम कर कर पिटाई कर दी़ उनका कुरता भी फाड़ डाला. कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ, फिर अस्पताल में प्रवक्ता का इलाज कराया गया़ इधर, महिला स्वीपरों ने कांग्रेस प्रवक्ता पर छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है़ प्रवक्ता ने इस मामले की लिखित शिकायत नगर थाना पुलिस से की है़ रामविलास सिंह ने कहा कि तबियत बिगड़ने के बाद इलाज कराने सदर अस्पताल गये थे़
अस्पताल में एक जगह पर लगी गंदगी को लेकर ध्यान दिलाने पर अस्पताल में काम कर रही महिला स्वीपरों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया़ छेड़छाड़ का आरोप बेबुनियाद है़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद और ठेकेदार सत्येंद्र सिंह के इशारे पर हमला किया गया है़ उन्होंने स्वीपरों पर छह हजार रुपये छिनने का भी आरोप लगाया. दूसरी तरफ, सदर अस्पताल की महिला स्वीपर प्रमिला देवी ने एससी-एसटी थाना को एक आवेदन देकर गाली-गलौज, दुर्व्यवहार व छेड़छाड़ करने का आरोप प्रवक्ता पर लगाया है़ एससी-एसटी थाना प्रभारी संतोष रजक ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है़ सदर अस्पताल के आउटसोर्सिंग संचालक सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रवक्ता का आचरण सही नहीं है़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद ने कहा कि घटना सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे की है़ उस वक्त एक शव का पोस्टमार्टम करा रहे थे़ रामविलास सिंह का बयान दुर्भावना से ग्रसित है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




