संत जोसेफ के डायरेक्टर को मारी गोली, मेडिकल रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. घात लगाये अपराधियों ने बाइक से किया पीछा औरंगाबाद शहर : संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर व कुटुंबा के प्रमुख गल्ला व्यवसायी दिलीप कुमार गुप्ता पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलायी. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दिलीप का इलाज […]
विज्ञापन
दुस्साहस. घात लगाये अपराधियों ने बाइक से किया पीछा
औरंगाबाद शहर : संत जोसेफ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर व कुटुंबा के प्रमुख गल्ला व्यवसायी दिलीप कुमार गुप्ता पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलायी. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दिलीप का इलाज रेफरल अस्पताल कुटुंबा व सदर अस्पताल औरंगाबाद में किये जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया है. घटना शनिवार की सुबह आठ बजे की है.
बताया जाता है कि दिलीप अपने रिश्तेदार संतोष कुमार गुप्ता की जमीन की मापी करा कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. डॉ प्रकाश वर्मा के क्लिनिक के समीप घात लगा कर बैठे दो अपराधियों ने उनका बाइक से पीछा किया व नजदीक से गोली मार कर फरार हो गये. गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है. गंभीर रूप से जख्मी दिलीप को परिजनों व कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. कुछ देर बाद कुटुंबा थानाध्यक्ष सउद अख्तर व अंबा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पहुंचे व मामले की छानबीन की. पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ लग रहा है.
एक घंटा देर से पहुंची पुलिस: बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस एक घंटा देर से घटनास्थल पर पहुंची. व्यवसायियों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. घटनास्थल पर रहे लोगों ने कहा कि कुटुंबा थाना कुछ ही दूरी पर स्थित है, लेकिन पुलिस को आने में एक घंटे में 60 से 70 किलोमीटर की दूरी वाहन से तय की जा सकती है.
रिश्तेदार के यहां से जमीन की मापी करा कर घर लौट रहे थे संत जोसेफ के डायरेक्टर व कुटुंबा के गल्ला व्यवसायी दिलीप गुप्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




