शहर को खूबसूरत बनाने की कोशिश

Published at :10 Jun 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
शहर को खूबसूरत बनाने की कोशिश

उपमुख्य पार्षद ने पेयजल समस्या पर ध्यान देने की कही बात औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद नगर पर्षद के नये निर्विरोध उप मुख्य पार्षद व वार्ड 12 के पूर्व पार्षद सतीश कुमार सिंह की पत्नी शोभा सिंह ने अपनी जीत पर जनता और वार्ड पार्षदों को बधाई दी है. शोभा ने कहा कि औरंगाबाद शहर की प्रमुख […]

विज्ञापन
उपमुख्य पार्षद ने पेयजल समस्या पर ध्यान देने की कही बात
औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद नगर पर्षद के नये निर्विरोध उप मुख्य पार्षद व वार्ड 12 के पूर्व पार्षद सतीश कुमार सिंह की पत्नी शोभा सिंह ने अपनी जीत पर जनता और वार्ड पार्षदों को बधाई दी है.
शोभा ने कहा कि औरंगाबाद शहर की प्रमुख समस्या पेयजल की है, जिसे दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष रूप से ध्यान होगा. ऐसा शहर बनाउंगी, जिसका स्वरूप दूर से देखने से ही स्पष्ट होगा. अपने विकासशील इरादे को जारी रखते हुए जनता की सुख-दुख को पाटने का काम करूंगी. साफ-सफाई की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी. शोभा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर की व्यवस्था बेहतर करने में नगर पर्षद का साथ दें. किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो समाधान कराने के लिए प्रयास करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन