नवीनगर की मुख्य पार्षद बनीं सपना सारिका

Published at :10 Jun 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
नवीनगर की मुख्य पार्षद बनीं सपना सारिका

आरती देवी बनीं उप मुख्य पार्षद औरंगाबाद नगर : नवीनगर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए शुक्रवार को जिला पर्षद के सभागार में मतदान कराया गया, जहां निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने सभी 14 निर्वाचित वार्ड सदस्य को पद व गोपनीयता की शपथ […]

विज्ञापन
आरती देवी बनीं उप मुख्य पार्षद
औरंगाबाद नगर : नवीनगर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए शुक्रवार को जिला पर्षद के सभागार में मतदान कराया गया, जहां निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने सभी 14 निर्वाचित वार्ड सदस्य को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी.
इसके बाद मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन करने की घोषणा की. सबसे पहले वर्तमान मुख्य पार्षद रही राधा सिंह की पुत्र वधू गुंजा सिंह व पूर्व मुख्य पार्षद अजय सिन्हा भवह सपना सारिका ने नामांकन किया. इसके बाद दोनों के बीच मतदान कराया गया. सपना सारिका को 10 मत मिले. जबकि, गुंजा सिंह को मात्र चार मत मिला, जिसके कारण सपना सारिका नवीनगर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद निर्वाचित घोषित की गयी. इसके बाद उप मुख्य पार्षद पद के लिए नामांकन करने की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी द्वारा की गयी.
आपस में तालमेल नहीं बैठने के कारण तीन वार्ड सदस्य योगेंद्र सिंह, शारदा देवी व आरती देवी ने नामांकन का परचा दाखिल किया, लेकिन कुछ देर के बाद योगेंद्र सिंह ने अपना नामांकन का परचा वापस ले लिया. इसके बाद दो लोगों के बीच मतदान कराया गया. इस दौरान आरती देवी को नौ मत मिले. वही शारदा देवी को मात्र पांच मत मिले, जिसके कारण आरती देवी को उप मुख्य पार्षद पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. इधर, चुनाव जीतने के बाद जैसे ही मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद बाहर निकले, वैसे ही समर्थकों ने फूल-माला पहना कर जोरदार स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन