नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई अंतिम दौर में : आइजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : सीआरपीएफ के आइजी एमएस भाटिया ने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन जारी रहेगा. नक्सली खात्मे की ओर हैं. लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है. अब उनका कोई वजूद नहीं बचा हुआ है. मुट्ठीभर लोग बचे हुए हैं, जिन्हें सीआरपीएफ के जवान खत्म कर देंगे. इसके लिए एक विशेष रणनीति के तहत […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : सीआरपीएफ के आइजी एमएस भाटिया ने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन जारी रहेगा. नक्सली खात्मे की ओर हैं. लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है. अब उनका कोई वजूद नहीं बचा हुआ है. मुट्ठीभर लोग बचे हुए हैं, जिन्हें सीआरपीएफ के जवान खत्म कर देंगे.
इसके लिए एक विशेष रणनीति के तहत सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की गयी है. वे बुधवार को जसोइया मोड़ स्थित बियाडा परिसर में बन रहे सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण करने आये थे. इस दौरान संवाददाताओं से बात की़ आइजी ने कहा कि जो नक्सली समाज की मुख्यधारा से भटक गये हैं और वे फिर से समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका स्वागत करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




