ePaper

औरंगाबाद में बवाल, नौगढ़ के विसैनी बूथ पर मुखिया प्रत्याशी के पति ने की फायरिंग, 5 लोग गिरफ्तार

Updated at : 24 Sep 2021 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में बवाल, नौगढ़ के विसैनी बूथ पर मुखिया प्रत्याशी के पति ने की फायरिंग, 5 लोग गिरफ्तार

Bihar Panchayat Chunav : बिहार पंचायत चुनाव 10 जिलों के 12 प्रखंडों में जारी है. वहीं, कई बूथों पर झड़प होने की खबर सामने आ रही है. इसी बीच औरंगाबाद के नौगढ़ के विसैनी बूथ पर मुखिया पति द्वारा फायरिंग की गई है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav : बिहार पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोटिंग किया जा रहा है. शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है. वहीं, कई बूथों पर झड़प होने की खबर सामने आ रही है. इसी बीच औरंगाबाद के नौगढ़ के विसैनी बूथ पर मुखिया पति द्वारा फायरिंग की गई है. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बूथ को घेर लिया. जिसके बाद महिला पुलिस द्वारा मना करने पर प्रत्याशी द्वारा धमकी दी जाने लगी.

मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने हवाई फायरिंग की. इसके बाद बूथ पर अफरा-तफरी मच गई. डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि इस मामले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर, घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को किसी भी किमत पर बक्सा नहीं जाएगा. इस मामले की जांच एसपी कर रहे है. इधर घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस कैम्प कर रही हैं. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।

11 बजे तक काको में हुआ 17.46% मतदान

  • जहानाबाद जिले के काको प्रखंड में सुबह 11 बजे तक 17.46% मतदान हुआ. इसमें 17.10% पुरुषों ने तो 17.86% महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

  • पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान नवादा के गोविंदपुर में 11 बजकर 30 मिनट तक 35 प्रतिशत हो चुका है. बकसोती गांव के 5 बूथों का आंकड़ा जारी.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav Live: औरंगाबाद
में बवाल, पथराव और फायरिंग के कारण रुकी वोटिंग, पांच लोग गिरफ्तार

बिहार पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही वोटर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई जगहों पर ईवीएम या बायोमेट्रिक मशीन खराब होने के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ. मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है. जो व्यक्ति बिना मास्क के मतदान केंद्र पर पकड़ा जाएगा उससे 50 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा.

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन