Bihar Politics: बिहार चुनाव में महागठबंधन का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी! सीमांचल की इतनी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

असदुद्दीन ओवैसी
Bihar Politics: बिहार में 2023 में हुई जातीय जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 17.7% है. इसका मतलब है कि बिहार में लगभग 2.31 करोड़ मुसलमान रहते हैं. ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी इस साल के चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
Bihar Politics: साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की आहट अब सुनाई देने लगी है. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है. महागठबंधन और एनडीए के नेता जहां जिले-जिले में जाकर सभाएं कर रहे हैं. वहीं, अब पिछले चुनाव में पांच सीट जीतने वाली एआईएमआईएम ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम एआईएमआईएम के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. पार्टी के बिहार इकाई के प्रवक्ता आदिल हसन ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया है कि पार्टी इस बार सीमांचल के करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
किशनगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे ओवैसी
आदिल हसन ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार शाम मुस्लिम बहुल सीमांचल के किशनगंज पहुंचेंगे. यहां वह चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. रात में वह किशनगंज में ही रहेंगे और शनिवार को बहादुरगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद दरभंगा जाएंगे. वह दरभंगा से ही मोतिहारी चले जाएंगे. मोतिहारी में रात्रि विश्राम करेंगे. चार मई को मोतिहारी के ढाका में रैली को संबोधित करेंगे. उसके बाद रविवार (04 मई) को गोपालगंज जाएंगे. वहां पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. गोपालगंज से रविवार को ही गोरखपुर के लिए निकल जाएंगे.
2020 के चुनाव में महागठबंधन को लगा था झटका
बिहार की राजनीति पर नजर रखने वाले बताते हैं कि बिहार के मुस्लिम बहुल क्षेत्र (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार), मगध, मिथिलांच पर ओवैसी की पार्टी ने ठीक पकड़ बना ली है. इसका असर 2020 के विधानसभा चुनाव में भी दिखा था. उस चुनाव में एआईएमआईएम ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उनमें से 5 सीटों पर जीत हासिल की थी. कई सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों की हार का कारण भी ओवैसी के उम्मीदवारों को माना गया था. ऐसे में ओवैसी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में 2 करोड़ से ज्यादा है मुस्लिम मतदाता
बिहार में 2023 में हुई जातीय जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 17.7% है. इसका मतलब है कि बिहार में लगभग 2.31 करोड़ मुसलमान रहते हैं. यह आंकड़ा 2011 की जनगणना से लगभग 55 लाख अधिक है, जब मुसलमानों की आबादी 16.9% थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




