ePaper

एसडीओ की पहल पर अनशनकारियों ने तोड़ा अनशन

Updated at : 03 Jun 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ की पहल पर अनशनकारियों ने तोड़ा अनशन

अरवल ग्रामीण : एसडीओ यशपाल मीणा की पहल पर पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने 24 घंटे के जारी अनशन को समाप्त करने की घोषणा की. उसके बाद एसडीओ ने पूर्व विधायक सहित चार अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी 12 सूत्री मांगों के विरुद्ध 15 दिनों के अंदर […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण : एसडीओ यशपाल मीणा की पहल पर पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने 24 घंटे के जारी अनशन को समाप्त करने की घोषणा की. उसके बाद एसडीओ ने पूर्व विधायक सहित चार अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी 12 सूत्री मांगों के विरुद्ध 15 दिनों के अंदर सभी समस्याओं का निष्पादन करने का अाश्वासन विद्युत विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में एसडीओ ने दिया है.

उन्होंने कहा कि दिये गये आश्वासन के अनुसार अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे पार्टी के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. बताते चलें कि दो जून को प्रखंड परिसर में 11 बजे से 12 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे. उनके साथ सरदार रणविजय सिंह तथा श्रीकांत शर्मा अनशन पर बैठे थे. इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्योति रंजन कुमार, जयशंकर प्रसाद, आनंद चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन