आंधी-पानी से मौसम हुआ सुहाना

जहानाबाद : जिले में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी के साथ पानी से मौसम सुहाना हो गया. मौसम के खुशगवार होते ही लोगों को गरमी से राहत मिली. आंधी के बाद देर शाम तक बारिश की फुहार गिरते रही. आसमान में बादल छाये रहने के कारण बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है. […]
जहानाबाद : जिले में सोमवार की शाम आयी तेज आंधी के साथ पानी से मौसम सुहाना हो गया. मौसम के खुशगवार होते ही लोगों को गरमी से राहत मिली. आंधी के बाद देर शाम तक बारिश की फुहार गिरते रही. आसमान में बादल छाये रहने के कारण बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि तेज आंधी से आंशिक रूप से कई जगहों पर क्षति पहुंची है. झोंपड़ीनुमा मकान के छप्पर उड़ गये हैं. अधिक गरमी के बीच एकाएक ठंडी हवा चलने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है.
खास कर बच्चे व बूढ़े बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. इधर, हालांकि बारिश होने से शहर की सड़कें किचकिच हो गयी थीं. बारिश की वजह से शहर के आसपास सड़क किनारे फेंके गये कूड़े-कचरे से निकली दुर्गंध से लोग परेशान दिखे. धूप निकलने के साथ ही कचरे से बदबू निकलना शुरू हो जाती है. बदबू के कारण आसपास से गुजरनेवाले राहगीर नाक व मुंह पर रूमाल रख गुजरते रहे. मौसम के रुख बदलते ही किसानों के चेहरे पर रौनक आ गयी है. रोहण नक्षत्र में बारिश होने से किसान काफी खुश दिख रहे हैं. हालांकि कृषि कार्य करने के लिए जितनी बारिश की आवश्यकता है उस हिसाब से पर्याप्त मात्रा में बारिश अभी तक नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




