सरकार बेनामी संपत्ति की जांच कराने में असमर्थ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2017 4:59 AM
अरवल ग्रामीण : पटना से औरंगाबाद जाने के क्रम में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव को अरवल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पाहार देकर स्वागत किया व समर्थन में नारे भी लगाये. कार्यकर्ताओं के स्वागत को स्वीकार करते हुए अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने […]
अरवल ग्रामीण : पटना से औरंगाबाद जाने के क्रम में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव को अरवल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पाहार देकर स्वागत किया व समर्थन में नारे भी लगाये. कार्यकर्ताओं के स्वागत को स्वीकार करते हुए अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की सरकार बेनामी संपत्ति की जांच कराने में असमर्थ साबित हो रही है. यही कारण है कि अभी तक मंत्री, विधायक व नेताओं की बेनामी संपत्ति की जांच नहीं करायी जा रही है,
जबकि लालू प्रसाद यादव, नंद किशोर यादव, सुशील मोदी, नित्यानंद राय के अलावा अन्य लोगों के पास बेनामी संपत्ति है. अगर कोई के पास अचानक अकूत संपत्ति अर्जित हो जाती है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए. अगर कम समय में इतनी संपत्ति अर्जित करता है, तो कहीं न कहीं से भ्रष्टाचार किया है. मौके पर नन्हे यादव, नीतीश कुमार, पप्पू कुमार, जितेंद्र यादव, छोटे यादव के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










