गड्ढे में पलटा ऑटो, पांच लोग हुए घायल, रेफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2017 2:54 AM

विज्ञापन

कुर्था, अरवल : स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोढ़रा गांव के समीप सोमवार तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो गड्ढे में पलट गया, जिसमें ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार किंजर से कुर्था आ रहा ऑटो ढोढ़रा गांव के पास असंतुलित हो कर गड्ढे में पलट गया, जिससे ऑटो में […]

विज्ञापन

कुर्था, अरवल : स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोढ़रा गांव के समीप सोमवार तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो गड्ढे में पलट गया, जिसमें ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार किंजर से कुर्था आ रहा ऑटो ढोढ़रा गांव के पास असंतुलित हो कर गड्ढे में पलट गया,

जिससे ऑटो में बैठे रतनी के काजीचक गांव निवासी संतोष कुमार, पंडुई बेलदारी विगहा गांव निवासी राकेश कुमार, लारी जगदीशपुर गांव निवासी रिंकु कुमारी, कुर्था के कुवड़ी गांव निवासी सनोज कुमार घायल हो गये.

घटना की सूचना पाते ही कुर्था थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को कुर्था पीएचसी लाये, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल सनोज कुमार को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया.

घायलों को पीएमसीएच िकया रेफर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन