ePaper

सीएम ने किया पावर सब स्टेशन का शिलान्यास

Updated at : 12 May 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने किया पावर सब स्टेशन का शिलान्यास

निर्माण पर सात कराेड़ 70 लाख रुपये होंगे खर्च अरवल : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल जिले में अवस्थित केयाल, लोदीपुर पावर सब स्टेशन का संवाद कक्ष पटना से रिमोट के द्वारा शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दिसंबर, 18 तक राज्य के सभी बसावट गांवों में बिजली उपलब्ध करा दी जायेगी. […]

विज्ञापन

निर्माण पर सात कराेड़ 70 लाख रुपये होंगे खर्च

अरवल : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल जिले में अवस्थित केयाल, लोदीपुर पावर सब स्टेशन का संवाद कक्ष पटना से रिमोट के द्वारा शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दिसंबर, 18 तक राज्य के सभी बसावट गांवों में बिजली उपलब्ध करा दी जायेगी. उन्होंने सौर ऊर्जा के बढ़ावा देने का भी आह्वान किया.
यह गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत है, जो भविष्य का विकल्प बनेगा. इन्होंने उन्नत टेक्नाेलॉजी का प्रयोग कर बिजली की खपत कम करने का भी आह्वान किया. केयाल एवं लोदीपुर सब पावर स्टेशन के निर्माण पर सात कराेड़ 70 लाख रुपये की लागत आयेगी. जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने रामपुर वैना में पावर सब स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराये जाने को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत की आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रयास नहीं करने के कारण जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी,
जो कर्तव्यहीनता का परिचायक है. जमीन उपलब्ध कराने लिए अपर समाहर्ता को संपर्क करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर अरवल समाहरणालय अवस्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कुर्था के विधायक सत्यदेव सिंह, स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह, जिलाधिकारी अशोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार उर्फ वटेर सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन