नहीं हो रही एटीएम से रुपये की निकासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2017 5:47 AM
अरवल ग्रामीण : मुख्यालय में कहने को तो दर्जन भर एटीएम हैं. लेकिन वर्तमान समय में एक भी एटीएम से रुपये की निकासी नहीं हो रही है. उपभोक्ता को रुपये निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाना पड़ रहा है फिर भी रुपये की निकासी नहीं हो रही है. मालूम हो […]
अरवल ग्रामीण : मुख्यालय में कहने को तो दर्जन भर एटीएम हैं. लेकिन वर्तमान समय में एक भी एटीएम से रुपये की निकासी नहीं हो रही है. उपभोक्ता को रुपये निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाना पड़ रहा है फिर भी रुपये की निकासी नहीं हो रही है. मालूम हो कि जिला मुख्यालय में भिन्न भिन्न बैंकों द्वारा कई स्थानों पर एटीएम स्थापित किया गया है ताकि आम उपभोक्ता किसी भी समय अपने आवश्यक्ता के अनुसार रुपये की निकासी कर सकें.
लेकिन पिछले दो दिनों से यह कार्य बाधित है. जिसके कारण आम लोगों को शादी-ब्याह के अवसर पर रुपये की किल्लत के कारण इधर से उधर भटकना पड़ रहा है. रुपये के अभाव में कार्य भी बाधित हो रहा है. आम लोगों में एटीएम की इस व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है. इस संदर्भ में एडीएम बीपी गुप्ता ने बताया कि एटीएम में शीघ्र ही रुपये उपलब्ध करा दिये जायेंगे. जिससे की लोगों की परेशानी दूर हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










