ePaper

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

Updated at : 04 May 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

प्रदर्शन. प्रखंड कार्यालय के पास शिक्षकों ने दिया धरना समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे शिक्षक सरकार पर अनदेखी करने का आरोप करपी(अरवल) : प्रखंड कार्यालय के समक्ष बुधवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने आक्रोशपूर्ण धरना दिया . अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दूबे सिह ने किया . धरनार्थियों […]

विज्ञापन

प्रदर्शन. प्रखंड कार्यालय के पास शिक्षकों ने दिया धरना

समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे शिक्षक
सरकार पर अनदेखी करने का आरोप
करपी(अरवल) : प्रखंड कार्यालय के समक्ष बुधवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने आक्रोशपूर्ण धरना दिया . अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दूबे सिह ने किया . धरनार्थियों को संबोधित करते हुए संघ के जिला सचिव अमरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वोच्य न्यायालय के आदेश के बाद भी राज्य सरकार के द्वारा सामान काम के लिये सामान वेतन का निर्धारण नही कर रही है ,जो खेद जनक है . अरवल जिले के बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पिछले 12 दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन चला रही है .
संघ एवं शिक्षको के द्वारा सरकार के गलत नीतियों के विरोध में चल रहा आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार मांगों को मान नहीं लेती है . वक्ताओं ने कहा कि हमलोग सरकार के द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ नियमित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की तरह करते हैं , फिर भी सरकार हमलोगों के साथ सौतेलापन व्यवहार करती है जो कहि से भी न्यायोचित नहीं है . सरकार की दोहरी नीतियों के कारण ही नियोजित शिक्षकों के द्वारा जब अपनी वैधानिक मांग पर आंदोलन किया जाता है तो सरकार के द्वारा दंडनात्मक करवाई की जाती है . धरना के पश्चात पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड कार्यालय को सौपा गया . धरना को अविनाश कुमार गौतम ,बाके बिहारी, नागेश कुमार,अमरेंद्र कुमार, गया यादव, शशिकांत सर्जुन , छोटे नारायण यादव समेत अन्य ने संबोधित किया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन