ePaper

डायवर्सन में फंसा वाहन लोगों को हुई परेशानी

Updated at : 04 May 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
डायवर्सन में फंसा वाहन लोगों को हुई परेशानी

रतनी : एनएच 110 पर कंसई गांव के समीप स्थित डायवर्सन में चावल लदा पिकअप वैन फंस गया. वाहन फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कच्चा डायवर्सन होने के कारण इन मार्गों पर वाहनों का फसना आम बात हो गयी है. लोगों का कहना है कि जहानाबाद से लेकर बढ़ेता […]

विज्ञापन

रतनी : एनएच 110 पर कंसई गांव के समीप स्थित डायवर्सन में चावल लदा पिकअप वैन फंस गया. वाहन फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कच्चा डायवर्सन होने के कारण इन मार्गों पर वाहनों का फसना आम बात हो गयी है. लोगों का कहना है कि जहानाबाद से लेकर बढ़ेता छिलका तक एक

दर्जन से अधिक कच्चा डायवर्सन का निर्माण किया गया है. इन सभी डायवर्सन में कहीं-न-कहीं वाहनों का फसना आम बात हो गयी है. ग्रामीण सुधीर कुमार, विमल कुमार, कुंदन कुमार समेत कई लोगों ने बताया कि अरवल पहुंचने में डायवर्सन के कारण दो से ढाई घंटे के बजाय तीन से चार घंटे का समय लग जाता है. बताते चलें कि अरवल की ओर से चावल से लदा पिकअप कंसई गांव के समीप डायवर्सन में फंस गया.

इसके कारण वाहन चालकों को डायवर्सन पार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन