ePaper

कुर्था में हथियार के बल पर हजारों की लूट

Updated at : 03 May 2017 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
कुर्था में हथियार के बल पर हजारों की लूट

कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं दिख रहा है. दिन के उजाले में भी वे घटनाओं को अंजाम दे आसानी से निकल जा रहे हैं. मंगलवार को दिन के उजाले में मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के […]

विज्ञापन

कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं दिख रहा है. दिन के उजाले में भी वे घटनाओं को अंजाम दे आसानी से निकल जा रहे हैं. मंगलवार को दिन के उजाले में मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी को हथियार के बट से मारकर घायल कर 75 हजार रुपये लूट लिये.

कुर्था डीह स्थित पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी रामकुमार दूबे आम दिनों की तरह बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 75 हजार रूपये निकाल कर ग्राहक सेवा केन्द्र में ले जा रहा था. तभी घात लगाये मोटरसाइकिल पर सवार तीन उचक्कों ने कुर्था मध्य विद्यालय के समीप श्री दूबे के सिर पर हथियार से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया. जिससे वो लहूलूहान होकर सड़क पर गिर पड़े. तभी उचक्के उनके पास से 75 हजार रूपये लेकर भाग निकले. इस मामले में घायल के बयान पर कुर्था थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बावत थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सुधांशु ने बताया कि लूट संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है.

प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि पूर्व में भी बैंक के इर्द-गिर्द कइ महिलाओं से पैसे छिनने की घटना घट चुकी है. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही अरवल पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र, एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की. वहीं घटना के बाद किंजर थाना एवं मानिकपुर ओपी की पुलिस दिन भर गहन गश्त करते दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन