ePaper

गोलंबर निर्माण कराने की लोगों ने की मांग

Updated at : 01 May 2017 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
गोलंबर निर्माण कराने की लोगों ने की मांग

गोलंबर नहीं होने से एनएच 98 पर घट रहीं दुर्घटनाएं कलेर : इन दिनों मेहन्दिया स्थित एनएच 98 पर घटनाएं काफी घट रही है. जिसे लेकर उक्त चौराहे पर लोगों ने गोलंबर बनाने की मांग किया है. गौरतलब हो कि मेहन्दिया बाजार स्थित एनएच 98 पर एक चौराहा है जिससे पूरब की ओर मेहन्दिया उसरी […]

विज्ञापन

गोलंबर नहीं होने से एनएच 98 पर घट रहीं दुर्घटनाएं

कलेर : इन दिनों मेहन्दिया स्थित एनएच 98 पर घटनाएं काफी घट रही है. जिसे लेकर उक्त चौराहे पर लोगों ने गोलंबर बनाने की मांग किया है. गौरतलब हो कि मेहन्दिया बाजार स्थित एनएच 98 पर एक चौराहा है जिससे पूरब की ओर मेहन्दिया उसरी पथ जाता है, पश्चिम की ओर मेहन्दिया कामता पथ निकला है, एनएच के उत्तर की सड़क अरवल की ओर जाती है और एनएच के दक्षिण की सड़क औरंगाबाद की ओर जाती है. इसी चौंमुहाने पर भीड़ ज्यादा रहता है.
क्योंकि जरूरत की सारी दुकानें इसके इर्द-गिर्द ही मौजूद है. इसके अलावे इस जगह पर सब्जी एवं फल की काफी सारी दुकानें हैं तथा सवारी गाड़ी का ठहराव भी इसी जगह पर होती है. जिसे लेकर लोगों की भीड़ व आवाजाही बराबर बना रहता है. इस जगह पर चारो तरफ से आने जाने का रास्ता होने के कारण अक्सर छोटी-बड़ी घटनाएं घटित होती रहती है.
घटना होने के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित होते हैं और एनएच पर स्पीड ब्रेकर के साथ गोलंबर की मांग करते हैं. ग्रामीणों की मांग पर उस वक्त उपस्थित जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग गोलंबर एवं स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देते है लेकिन घटना के दिन पुराने होने के बाद उनकी याददाश्त कमजोर हो जाती है.
बीते सप्ताह इसी जगह पर दो-तीन घटनाएं हुई, ग्रामीण आक्रोशित भी हुए, आश्वासन भी मिला लेकिन पता नहीं कब और कितनी घटना होने के बाद उनकी मांग पूरी होती है यह बताया नहीं जा सकता है. हालांकि उनकी मांग जायज है क्योंकि आवागमन में नियंत्रण नहीं लगने के कारण ही इस जगह पर घटनाएं घटित होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन