अग्निपीड़ित परिवार को रेडक्रॉस ने दी सहायता

अरवल : रेडक्राॅस अरवल के तत्वावधान में मुख्यालय शहर के चौकी मोहल्ला में अग्निपीड़ित परिवार को सहायता प्रदान किया गया. मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुख्यालय के वार्ड नंबर छह के चौकी मुहल्ला में शार्ट सर्किट से रविंद्र पासवान के घर में आग लग गयी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो […]
अरवल : रेडक्राॅस अरवल के तत्वावधान में मुख्यालय शहर के चौकी मोहल्ला में अग्निपीड़ित परिवार को सहायता प्रदान किया गया. मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुख्यालय के वार्ड नंबर छह के चौकी मुहल्ला में शार्ट सर्किट से रविंद्र पासवान के घर में आग लग गयी जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.
रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार का जायजा लिया और उचित सहायता दिलाने का निर्णय लिया गया. बुधवार को रेडक्राॅस कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार, जिप अध्यक्ष रंजय कुमार, प्रबंध समिति सदस्य सोएब आलम के द्वारा पीड़ित परिवार को तिरपाल, बाल्टी, फैमिली कीट के अलावा अन्य सामान उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर राजु कुमार,अरुण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




