प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना

करपी(अरवल) : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को संघ से जुड़े शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इसके पूर्व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव गिरजेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केंद्र से आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल शिक्षकों ने सामान्य कार्य के लिये […]
करपी(अरवल) : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को संघ से जुड़े शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इसके पूर्व जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव गिरजेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केंद्र से आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल शिक्षकों ने सामान्य कार्य के लिये सामान वेतन की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. जुलूस प्रखंड कार्यालय में जाकर सभा के रूप में तब्दील हो गयी.
सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रधान महासचिव ने कहा कि मध्याह्न भोजन की सामग्री विद्यालयों को तौल कर नहीं दिया गया और अधिकारियों की वसूली पर रोक नही लगाई गई तो अगले एक महीने के बाद मध्याह्न भोजन बंद करने की निर्णय लेने को बाध्य होना पड़ेगा. पांच अगस्त को बिहार के 38 जिला मुख्यालयों पर शिक्षक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को डीएम एवं कमिश्नर को समर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि सामान काम के लिये सामान वेतन संघ की प्रमुख मांगों में शामिल है
और इसे सरकार को देना ही होगा. ऐसे आंदोलनों के बाद भी सरकार की नींद नहीं टूटी तो विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया जायेगा. इसके बाद प्रखंड कार्यालय को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. धरना प्रदर्शन में राजू रंजन प्रकाश, युगल किशोर, यशवंत सिंह, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार निराला समेत दर्जनों शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




