ePaper

आग पर काबू पाने के बताये उपाय

Updated at : 23 Apr 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के बताये उपाय

अरवल : समाहरणालय परिसर स्थित फायर ब्रिगेड के तत्वावधान में शनिवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान कही अचानक आग लगने पर उसपर काबू पाने के लिए अनेक प्रकार के प्रयोग दरसाया गया. अचानक आग लगने के दौरान उसपर काबू पाने के लिए कई प्रकार के उपायों को भी बतलाया गया. इस दौरान […]

विज्ञापन

अरवल : समाहरणालय परिसर स्थित फायर ब्रिगेड के तत्वावधान में शनिवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान कही अचानक आग लगने पर उसपर काबू पाने के लिए अनेक प्रकार के प्रयोग दरसाया गया. अचानक आग लगने के दौरान उसपर काबू पाने के लिए कई प्रकार के उपायों को भी बतलाया गया. इस दौरान गैस, कमान, खलिहान एवं विद्युत के द्वारा आग लगने पर अलग-अलग विधियों से काबू पाने के लिए उपाय दरसाया गया.

गैस की सिलिंडर में लगी आग को कंबल या जुट की बोटी को पानी में भिंगाकर आग पर काबू पाने के तरीके बताया गया. रसोई घरों में ज्वलनशील पदार्थ जैसे मिट्टी तेल, पेट्रोल, पाॅलिस्टर के कपड़े को न रखने के लिए बताया गया. जबकि आग पर काबू पाने के लिए पानी, बालू, मिट्टी, धूल कण एकत्रित कर रखने को कहा गया. आम लोगों को जलती हुई माचिस की तिल्ली, बीड़ी, सिगरेट को कभी भी भूल से खेत या खलिहान में न फेंकने के लिए बताया गया.

डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्युत से लगी आग को कार्बन के टेट्राकोलोराइड नामक अग्नि शमन से बुझाया जाये. किसी भी व्यक्ति को विद्युत स्पर्शाघात लगने पर उसे सूखे डंडे के माध्यम से हटाएं. खेत, खलिहान एवं घरों में आग लगने पर शोर गुल कर लोगों को बुलाये और अग्निशमन कार्यालय में फोन नंबर 101 या मोबाइल नंबर 8102633171, 7485055802 पर शीघ्र ही सूचित करें.

साथ ही अग्निशमन दस्ता को भरपूर सहयोग दें. जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अग्निशमन पदाधिकारी रामनुज को सभी अस्पतालों व विद्यालयों में मॉकड्रिल कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर कई संबंधित पदाधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन