करेंट लगने से माले नेता की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2017 1:00 AM
कलेर : प्रखंड के कामता ग्राम निवासी एवं भाकपा माले नेता अशोक राम की मृत्यु बिजली के करेंट लगने से हो गयी. इनकी मृत्यु के बाद भाकपा माले नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया […]
कलेर : प्रखंड के कामता ग्राम निवासी एवं भाकपा माले नेता अशोक राम की मृत्यु बिजली के करेंट लगने से हो गयी. इनकी मृत्यु के बाद भाकपा माले नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें मृतक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया.
श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व अरवल जिला भाकपा माले के सचिव कामरेड महानंद ने किया. उन्होंने अशोक राम को आम लोगों के साथ-साथ पार्टी का सच्चा सेवक बताया. महानंद ने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए हर समय हर समस्या में खड़ा रहने का वचन दिया. और जिला प्रशासन से बिजली के नंगे तार को कवर करने की मांग किया. इस मौके पर जितेंद्र यादव, रामविनेश यादव समेत काफी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










