ePaper

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र हुआ घायल

Updated at : 19 Apr 2017 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र हुआ घायल

कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के झुमरीतिलैया गांव निवासी विशेश्वर मिश्र अपने पुत्र अनुराग कुमार के साथ बाइक से किंजर थाना के […]

विज्ञापन

कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के झुमरीतिलैया गांव निवासी विशेश्वर मिश्र अपने पुत्र अनुराग कुमार के साथ बाइक से किंजर थाना के बदोपुर गांव अपने रिस्तेदार के घर जा रहे थे.

रास्ते में कुर्था थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें पिता विशेश्वर मिश्र की मौके पर मौत हो गयी. वहीं पुत्र अनुराग कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज कुर्था प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में कराया जा रहा है.

घटना की जानकारी होने पर कुर्था थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सुधांशु पीएचसी पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया तथा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया. परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजे जाने की बात बतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन