मछली मारने को ले झड़प
Updated at : 16 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

सेवा विगहा व गहरपुर गांव के बीच हुआ िववाद चार लोगों को िकया गया गिरफ्तार कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवा विगहा गांव के पइन में मछली मारने को लेकर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा विगहा व गहरपुर गांव के बीच एक पइन है जिसमें सेवा […]
विज्ञापन
सेवा विगहा व गहरपुर गांव के बीच हुआ िववाद
चार लोगों को िकया गया गिरफ्तार
कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र के सेवा विगहा गांव के पइन में मछली मारने को लेकर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा विगहा व गहरपुर गांव के बीच एक पइन है जिसमें सेवा विगहा के लोग मछली मारते थे. हालांकि विगत 2012 में दोनों गांवों के बीच आपसी समझौता हुआ था कि एक वर्ष सेवा विगहा के लोग मछली मारेंगे तथा एक बार गहरपुर के लोग. साथ ही दोनों गांवों के लोग उस मछली को बेचकर उसका पैसा अपने अपने गांव के मंदिर में लगायेंगे. जबकि इस बार सेवा विगहा गांव की पारी थी परंतु जबरन गहरपुर के लोग जाल डालकर मछली मारने लगे. इसी को लेकर दोनों गांवों के बीच विवाद हुआ.
धीरे-धीरे विवाद हिंसक हो गया. दोनों तरफ से जमकर रोड़ेबाजी होने लगी जिसमें दो सिपाही मिथिलेश चौधरी जिला पुलिस बल एवं कमलेश पांडे जमादार धायल हो गये. दोनों धायलों को पीएचसी कुर्था में इलाज कराया गया. इस बाबत अरवल एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मछली मारने को लेकर सेवाविगहा व गहरपुर गांव के बीच विवाद हुआ जिसमें दोनों तरफ से रोड़ेबाजी की गयी. वहीं उन्होंने बताया कि गहरपुर गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें सेवा विगहा के घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. संवाद भेजे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




