ePaper

सैमुअल हेनिमैन की 262 वां जयंती मनायी गयी

Updated at : 13 Apr 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
सैमुअल हेनिमैन की 262 वां जयंती मनायी गयी

अरवल : शहर के आंबेडकर नगर भवन में महात्मा सैमुअल हेनिमैन की 262 वीं जयंती मनायी गयी. आइएमओ के जेनरल सेक्रेट्री डाॅ जेएमसिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. और कहा कि बिहार में होमियोपैथ की स्थिति दयनीय है जबकि बगल के उत्तर प्रदेश में 10 होमियोपेथ के मेडिकल कॉलेज हैं. […]

विज्ञापन

अरवल : शहर के आंबेडकर नगर भवन में महात्मा सैमुअल हेनिमैन की 262 वीं जयंती मनायी गयी. आइएमओ के जेनरल सेक्रेट्री डाॅ जेएमसिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. और कहा कि बिहार में होमियोपैथ की स्थिति दयनीय है जबकि बगल के उत्तर प्रदेश में 10 होमियोपेथ के मेडिकल कॉलेज हैं. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह जहानाबाद के विधायक मुन्द्रिका सिंह यादव कहा कि वे सदन में होम्योपैथ के विस्तार के लिए जोरदार मांग करेंगे.

गरीबों के इलाज के लिए वे होम्योपैथ के चिकित्सक के साथ हैं. कार्यक्रम में कुर्था के विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि होम्योपैथ असाध्य रोगों का भी इलाज कर ठीक करता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ शमीम अहमद ने की. इस मौके पर डाॅ प्रभाकांत प्रभात, डाॅ अभय कुमार, डाॅ मुन्नीलाल गुप्ता समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन